पीपलढाना में स्वच्छता अभियान: सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे डस्टबिन

पीपलढाना। श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर के मार्गदर्शन और सचिव मनीष राजपूत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पीपलढाना ने स्वच्छता की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत क्षेत्र के तीनों गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगाए जा रहे हैं, ताकि कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ के नारे के साथ शुरू की गई यह पहल सिर्फ डस्टबिन लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम है। पंचायत ने मंदिर, देवी स्थान, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन, स्कूलों और प्रमुख चौराहों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन लगाने का निर्णय लिया है।

इससे गांव में साफ-सफाई बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा कम होगा। साथ ही यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। ग्राम पंचायत ग्रामीणों को भी जागरूक कर रही है कि घर का कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में डालें, ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सके।

 

 

Next Post

जीनियस प्लानेट स्कूल में निशुल्क स्कूल स्क्रीनिंग का आयोजन

Sun Aug 31 , 2025
इटारसी।जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में ओम आंख जांच केंद्र सिंधी कालोनी गली नंबर 1 इटारसी द्वारा जीनियस प्लानेट स्कूल में निशुल्क स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें दृष्टि रोग विशेषज्ञ सत्यवीर सिंह द्वारा 180 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई जिसमें 29 विद्यार्थियों को दृष्टि दोष पाया […]

You May Like