रक्षाबंधन पर पेड़ों की रक्षा का संकल्प 

सीधी। रक्षाबंधन का पर्व प्रकृति संरक्षण के अनोखे संदेश के साथ मनाया गया। बाल टोली ‘मोगली पलटन’ ने अपने अभियान ‘त्योहार का त्योहार 3.0’ के तहत ‘सुरक्षा बंधन’ का आयोजन किया। इस दौरान बाल सेनानियों ने क्षेत्र के विशाल और छायादार वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ‘वृक्षो रक्षति रक्षितः’ के संदेश को केंद्र में रखते हुए बच्चों ने लोगों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। केवल पौधे लगाने के बजाय पहले से मौजूद पेड़ों को बचाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया गया। रक्षाबंधन के पारंपरिक पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Next Post

बहनों ने भाई के माथे में लगाया रक्षा टीका, कलाई में बांधा रक्षासूत्र

Fri Aug 28 , 2026
सीधी । रक्षाबंधन का त्यौहार इस वर्ष आज शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयो के माथे पर तिलक लगाकर अटूट प्रेम की निशानी के रूप में रक्षा सूत्र बांधा। कई बहनें तो भाइयों से समय पर आने का मनुहार मोबाइल पर करते पूजा का […]

You May Like