50 दिन पुराने प्रकरणों को तत्काल निपटाओ

जबलपुर: अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह की अध्‍यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने कहा कि 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। अपर कलेक्‍टर सुश्री सिंह ने टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभागवार एक-एक प्रकरणों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि माइनिंग से संबंधित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें।

ओव्‍हरलोडिंग व सड़कों में मायनिंग सामग्री गिरने से दुर्घटनाओं की संभावना रहती है, अत: इस दिशा में भी प्रभावी कार्यवाही करें। प्रकरणों के निराकरण जवाबदारी से कार्य करें और जिले की रैंकिंग सुधारें। उन्‍होंने कहा कि 4 मई को मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर में प्रस्‍तावित कार्यक्रम है, अत: सभी संबंधित अधिकारी अभी से इसकी समुचित तैयारी सुनिश्चित कर लें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

सराफा में 12, निवाडग़ंज में लगेंगे 6 कैमरे

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर: लंबे समय से कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार क्षेत्र मिलौनीगंज, कोतवाली, सराफा, बडा फुहारा, निवाडगंज, क्षेत्र में लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी की उपस्थिति में सोमवार को कोतवाली थाने में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, […]

You May Like