जबलपुर: लंबे समय से कोतवाली थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार क्षेत्र मिलौनीगंज, कोतवाली, सराफा, बडा फुहारा, निवाडगंज, क्षेत्र में लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी की उपस्थिति में सोमवार को कोतवाली थाने में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा व्यापारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक में यातायात संबंधी आ रही समस्याओं पर चर्चा कर इसको व्यवस्थित करने विचार विमर्श किया गया।
चर्चा के दैरान स्थान चिन्हित करते अति शीघ्र सराफा एसोसिएशन, द्वारा सराफा क्षेत्र में 12 सीसीटीव्ही कैमरे एवं निवाडग़ंज व्यापारी संघ द्वारा निवाडग़ंज में 6 सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाने आश्वस्त किया गया। बैठक में उप. पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, थाना प्रभारी कोतवाली विपिन ताम्रकार, सराफा एसोसिएशन, गल्ला तिलहन निवाडग़ंज व्यापारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य, व्यापारी मौजूद थे।
