बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जनजीवन प्रभावित, गर्मी से मिली राहत

ग्वालियर। आज बुधवार शाम तेज बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश और ठंडी हवा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी बनी रही। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और शहर के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात में भी रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में करीब दो घंटे तक हुई हल्की और तेज बारिश के दौरान 12.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लंबे समय से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना होने के साथ तापमान में और कमी आ सकती है।

Next Post

लोगों के जान-माल को नुकसान पहुंचा रहे मुख्य सडकों के गड्ढे

Wed Jul 8 , 2026
पथरिया/दमोह.पथरिया नगर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह लम्बे-चौड़े गड्ढे होने से वैसे भी आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी लेकिन इन दिनों उक्त गड्ढों में जल-भराव होने के कारण वाहनों चालाकों को उक्त गड्ढे मुसीबत बने हुए है और राह चलते व अन्य वाहन चालकों के लिए मुख्य सड़क के […]

You May Like