बाइक की टक्कर से गंभीर बुजुर्ग महिला की मौत

सीधी। जिले के सेमरिया थानांतर्गत ग्राम ओबरहा में आज सुबह सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को गांव के ही नाबालिग ने तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, मृतका शकुंतला रावत पत्नी सुखलाल रावत सुबह करीब 8 बजे अपने घर से गेहूं पिसाने जा रही थीं। इसी दौरान गांव का एक नाबालिग तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आया और अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया।

सीधी से रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाते समय जमोड़ी थाना क्षेत्र के पास शकुंतला रावत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

इनका कहना है-

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बम्हनी ने मामले को संज्ञान में लिया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विकास सिंह, प्रभारी चौकी बम्हनी

Next Post

भोपाल स्टेशन पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म के बीच फंसा युवक, हालत गंभीर

Fri Apr 3 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता उजागर हुई है। जीआरपी के अनुसार यह घटना 31 मार्च की रात करीब 11:31 बजे प्लेटफॉर्म […]

You May Like