हजीरा पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

ग्वालियर:थाना हजीरा पुलिस ने ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे से एक व्यक्ति को 350 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित पकड़ा है। आरोपी से देशी मदिरा प्लेन के कुल 350 क्वार्टर कुल कीमत लगभग 12,600 रूपये जप्त किए गए हैं। जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे राधा विहार मोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की नियत से खड़ा है। पुलिस टीम को ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति झाडियों के पास खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल पाल पुत्र पप्पू पाल उम्र 22 साल निवासी गणेश कॉलोनी चार शहर का नाका हजीरा का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर एवं लोअर की जेब में देशी शराब के चार क्वाटर तथा 560 रुपये नगद मिले आसपास चेक करने पर पास की झाडियों में दो प्लाटिक के थैलानुमा बैग मिले एवं पास ही बने गड्डे में एक प्लाटिक की बोरी में देशी प्लेन शराब के क्वाटर रखे मिले एवं दो प्लाटिक के थैलानुमा बैगों को खोलकर देखा तो उनमें देशी मदिरा प्लेन की 03 पेटियां रखी हुई थी।

Next Post

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर में कल तक पंजीकरण,24 से खरीदी

Thu Oct 16 , 2025
बैरसिया: सरकार ने सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना की शुरुआत की है। किसान 17 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। मंडी सचिव सुनील कुमार भालेकर ने बताया कि योजना के प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के साथ बैरसिया, गुनगा, रुनाहा, […]

You May Like