इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर से हुआ अंगदान

67 वर्षीय पुरुष को मिला नया जीवन

नव भारत न्यूज

इंदौर. शहर में एक सप्ताह के भीतर 62वां ग्रीन कॉरिडोर बना, जब 67 वर्षीय पुरुष को लीवर दान के माध्यम से नया जीवन मिला. यह सफलता जुपिटर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाजरत मरीज के लिए एक वरदान साबित हुई.

गोवा मणिपाल हॉस्पिटल में 45 वर्षीय अजय गिरी को सीवियर ब्रेन हेमरेज के बाद ब्रेन डेथ हो गया था. उनकी पत्नी ने परोपकार भावना से अंगदान की स्वीकृति दी, जिससे इंदौर में इस अंगदान की प्रक्रिया को गति मिली. यह पहला अवसर था जब गोवा से लीवर को इंदौर एयरपोर्ट भेजा गया, और यह यात्रा इंडिगो फ्लाइट 6ई 813 के जरिए पूरी हुई. इंदौर एयरपोर्ट से लीवर को 4:22 बजे रवाना किया गया, और 4:37 बजे तक यह जुपिटर हॉस्पिटल में पहुंच गया, जो महज 15 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर की मदद से हुआ. इस प्रक्रिया में इंदौर ट्रैफिक पुलिस, अंगदान से जुड़ी संस्थाओं और नागरिकों की मदद से यह यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हो सकी. दोपहर 12:31 बजे लीवर की यात्रा शुरू हुई, जो महज 4 घंटे में जुपिटर हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों की टीम ने लीवर का प्रत्यारोपण किया. इस प्रक्रिया में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का भी योगदान रहा. केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद, इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर वी पी पांडे, सोटो मध्य प्रदेश के नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष पुरोहित और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस मिशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. इस महत्वपूर्ण कार्य में मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य, जुपिटर हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर ऋतुराज और श्रीमती निकिता पुरंदर का भी सहयोग प्राप्त हुआ.

Next Post

आय से अधिक संपत्ति की जांच करने छिंदवाड़ा पहुंची ईओडब्लू

Thu Jan 30 , 2025
सिवनी और वारासिवनी में पदस्थ महिला सीएमओ के खिलाफ किया गया है प्रकरण दर्ज छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई और चांद की तत्कालीन सीएम tcओ दिशा डेहरिया के घर गुरूवार की सुबह छह बजे करीब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आय से अधिक मामले में छापामार कार्रवाई की है। वर्तमान में वह […]

You May Like