मान्या ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर हम सबको किया गौरवान्वित: गोविंद

सीधी। तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत अगहार में उत्थान सामाजिक संस्कृति एवं साहित्यिक समिति एवं मान्या लोक संगीत अकादमी सीधी के तत्वावधान में 3 दिवसीय गांव का श्रीकृष्ण रासलीला के साथ गांव की माटी, राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का समापन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा एवं सुनील सिंह सीएस, महेंद्र सिंह भदौरिया, शिवानंद पाण्डेय, संजय तिवारी, विनोद त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन समिति के आशुतोष शुक्ला, अनिल शुक्ला, रोहित शुक्ला, हरिश्चंद्र मिश्रा, अक्षय शुक्ला ने मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा एवं पूर्व सांसद सीधी तथा अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तदेपरांत श्री राधा कृष्ण रासलीला मंडल कालियादह वृन्दावन के द्वारा रास लीला का शानदार रासलीला की मंचन किया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने श्रीराधा कृष्ण भजन कहां गयो श्याम, तरस रही अंखियां। चरणन की रज पाऊं, किशोरी तोरे चरणन की रज पाऊं। बज रही मोहन की मुरालिया, बोल निकाले राधा नाम की। आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रीकृष्ण रासलीला मंडल वृन्दावन के व्यास बृजेश शर्मा के व्दारा मान्या पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा पूर्व सांसद सीधी ने कहा कि अगहार में विगत 10 वर्ष पूर्व 2015 से लोकरंग महोत्सव का आयोजन निरंतर हो रहा था किन्तु विगत कुछ वर्षों से नहीं हो पाया था। 2026 में पुन: जो शुरूआत हुई है वह अनवरत जारी रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी मान्या पाण्डेय ने अपनी गायिकी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर हम सबको गौरवान्वित कर रही है। आने वाले समय में हमारे जिला और बघेली लोकगीत मान्या पाण्डेय के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने गांव की माटी राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव में शामिल सभी लोक कलाकारों, वृंदावन के रासलीला के सभी रंगकर्मियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किये।

००

मानस गायकों एवं वादकों को किया गया सम्मानित

गांव की माटी राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव अगहार में ग्रामीण अंचल के 111 मानस गायकों एवं बादको को पूर्व सांसद गोविन्द मिश्रा पूर्व सांसद सीधी के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें पटना, मझिगवां, पिपरांव, बुढग़ौना, बघवार, चोरगड़ी, नैकिन, रघुनाथपुर, मऊ, अगडाल, चोभरा दिग्विजय सिंह, बागड़ धवैया, शिकारगंज, गड़हरा, बाघड़ खास, अमिलई, भैसरहा, भरतपुर, कपुरी कोठार, गड़हरा, खारा, खरहना आदि ग्राम पंचायतों के कलाकार शामिल रहे। इस दौरान प्रभाकर प्रसाद शुक्ला, प्रभुनाथ शुक्ला, अजय पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, बुद्धसेन कुशवाहा, विनोद त्रिपाठी, रामजी तिवारी, राजेन्द्र सिंह बरगाही, अक्षय शुक्ला, हरिश्चंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को सम्मानित किये।

Next Post

मप्र आदिवासी कांग्रेस की बैठक में जुटे दिग्गज, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का लिया संकल्प

Sat May 30 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को भोपाल स्थित इंदिरा भवन में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। […]

You May Like