मप्र आदिवासी कांग्रेस की बैठक में जुटे दिग्गज, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का लिया संकल्प

भोपाल। मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को भोपाल स्थित इंदिरा भवन में आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल सहित वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, सुखदेव पांसे, पी.सी. शर्मा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और महेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

बैठक में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा आदिवासियों के साथ होने वाले कथित अन्याय के खिलाफ संघर्ष को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने संकल्प दोहराया कि आदिवासी समाज की आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके सम्मान, अधिकारों और न्याय के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

Next Post

नीट धांधली पर बवाल: सीएम हाउस के घेराव में दिग्विजय समेत कई बड़े नेता गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Sat May 30 , 2026
भोपाल। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ भोपाल में एनएसयूआई और कांग्रेस के प्रदर्शन ने शनिवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को […]

You May Like