आसमान से बरस रही आग, झुलस जा रहे लोगों के वदन

सिंगरौली। पिछले एक सप्ताह से लगातार गर्मी जोर पकड़ रही है। जिससे ऊर्जाधानी वासियों का हालत खस्ता है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। जबकि न्यूनतम 28 तक है।

गौरतलब है कि नौतपा के समय करीब-करीब एक दिन भी तपा नही है। बल्कि ऊर्जाधानी में बीच-बीच में बारिश भी होती रही। जिसके चलते इस वर्ष नौतपा नही तपा। लेकिन नौतपा के समाप्त होते ही आसमान से सूर्य देवता आग उगलना शुरू कर दिये हैं। आलम यह है कि सुबह 8 बजे से चिलचिलाती धूप भी तीखी लगने लगती है। 10-11 बजे दिन के बाद घरों के निकलना मुश्कि ल हो जाता है। वही दोपहर होते-होते प्रचण्ड गर्मी का ऐहसास होने लगता है और इस दौरान कूलर पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगते हैं। इतना ही नही छतो पर रखी टंकियों के पानी भी गर्म हो जा रहे हैं। वही लू का भी असर दिख रहा है। लू के चपेट में आने से बच्चे एवं बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। फिलहाल जिले में पड़ रही प्रचण्ड गर्मी से कब राहत मिलेगी, अभी इसपर कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिन रविवार तक में बारिश की संभावना है। लेकिन इस दौरान प्रचण्ड गर्मी व चिलचिलाती धूप व उमस के आगे हर कोई बेवस नजर आ रहा है और ऊफ इतनी भीषण गर्मी, जहां कूलर-पंखे भी काम नही कर रहे हैं। इससे कब निजात मिलेगी और मानसून कब दस्तक देगा, इसी बात को लेकर लोगबाग चर्चाएं करने लगे हैं।

 

 

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म और जहर खिलाने का मामला: कुर्मी समाज में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला

Wed Jun 11 , 2025
सीहोर. बीते दिनों नजदीकी थाना अहमदपुर के ग्राम मगरदी खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म करने व उसे जहर खिलाकर मारने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए आज विभिन्न जिलों से आए कुर्मी समाज के लोगों द्वारा अहमदपुर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया और ज्ञापन […]

You May Like