नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया का हुआ जोशीला स्वागत

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया शुक्रवार की दोपहर समता एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आभार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल रहे।

इस अवसर पर राजौरिया का स्वागत ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर, बस स्टैंड, आकाशवाणी तिराहा, थाटीपुर चौराहा, नदीपार टाल, बारादरी चौराहा, सदर अग्रसेन जी की मूर्ति, खुलासंतर होते हुए सात नंबर चौराहा से काल्पी ब्रिज गोले का मंदिर से नारायण विहार, श्याम वाटिका, दुगार्दास राठौर जी की प्रतिमा से हजीरा चैराहा, किला गेट, सेवा नगर होते हुए फूलबाग से गुरुद्वारा, मोती पैलेस, जयेंद्र गंज इंदरगंज, ऊंट पुल से होकर दौलतगंज, महाराजबाड़ा होते हुए मुखर्जी भवन तक १०१ से ज्यादा स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

*हर कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरहः राजौरिया*

इस अवसर पर जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि यह सम्मान और जिम्मेदारी उन्हें पार्टी और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। हम सब मिलकर सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य को साकार करेंगे।

Next Post

हुंडई ने लाँच की इलेक्ट्रिक क्रेटा

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है। राजधानी में आज से शुरू हुये भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कंपनी ई क्रेटा को लाँच किया। कंपनी […]

You May Like