धर्मांतरण गतिविधि की सूचना पर पहुंची पुलिस

सीहोर। रविवार को शहर के इंद्रानगर विश्राम घाट के समीप एक मकान में धर्मांतरण गतिविधियां संचालित होने के शक में धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. इस दौरान वहां धर्मांतरण संबंधित कोई गतिविधि संचालित होती नहीं पाई गई. हालांकि धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वहां धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है.

रविवार को थाना कोतवाली अंतर्गत छावनी विश्राम घाट के समीप एक नव निर्मित कालोनी स्थित एक मकान में धर्मांतरण होने की जानकारी हिंदू संगठन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी. वह मौके पर पहुंचे तो वहां परिवार के सदस्यों के अलावा कोई नजर नहीं आया. जानकारी मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. इस दौरान धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि मकान में धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. प्रत्येक रविवार को प्रेयर होती है जिसमें भोले- भाले लोगों को दूसरे धर्म में शामिल किया जाता है.

इस दौरान पुलिस ने मकान में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने धर्मांतरण संबंधी गतिविधि होने के आरोप को सिरे से नकार दिया. इस दौरान पुलिस को वहां ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे धर्मांतरण होने की बात को बल मिले. नतीजतन पुलिस बिना कार्रवाई किए वहां से लौट आई.

Next Post

बिजली कटौती से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun Nov 23 , 2025
सीहोर। बिना किसी सूचना के की जा रही बिजली कटौती के विरोध में रविवार को इछावर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने दीवडिय़ा विद्युत वितरण केंद्र के तहत आने वाले आर्या सब स्टेशन का का घेराव कर दिया. इस दौरान किसानों नेे धरना, […]

You May Like