खाद्य विभाग का दो आइसक्रीम फैक्टि्रयों पर छापा

इंदौर:आज खाद्य विभाग ने शहर में दो आइसक्रीम फैक्टि्रयों पर छापा मारा. छापे के दौरान दोनों फैक्टि्रयों पर अमानक स्तर सामग्री और खाद्य निर्माण लाइसेंस नहीं लेना पाया गया. मौके पर जंग लगड़ सांचे जब्त कर एक फैक्ट्री सील कई गई और दूसरी को नोटिस दिया गया है.कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर में खाद्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की निरंतर जांच की जा रही है. आज खाद्य अधिकारियों ने सशहर की दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया. दोनों आइसक्रीम फैक्टि्रयों से 10 नमूने जांच हेतु लिए है.

खाद्य अधिकारियों ने पहले राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड इकाई पर छापा मारा और जांच की. मौके पर आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक नीलेश विश्वकर्मा मौजूद थे. जांच के दौरान आइसक्रीम बनाने की वैध लाइसेंस नहीं था. साथ ही मौके पर जंग लगे सांचे उपयोग में लिए जाना पता गया. पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं थी. वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा एवं चॉकलेट पेस्ट के 4 नमूने जांच हेतु लिए गए. वैध निर्माण लाइसेंस मिलने तक फैक्ट्री सील कर दी गई.

गंदगी में हो रहा निर्माण
इसी तरह कृष्णा पार्क कॉलोनी, छोटा बांगड़दा स्थित रुद्राक्ष आइसक्रीम फैक्ट्री की जांच की गई. मौके पर नरेश कुमावत मौजूद थे. जांच में विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम का निर्माण गंदगी में करना पाया गया. मौके से आइसक्रीम के 5 एवं टूटी फ्रूटी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया. फैक्ट्री मालिक कुमावत को नोटिस जारी किया जाएगा.

Next Post

गंभीर जल संकट से जूझ रहे गोटू बाबा की चाल क्षेत्र के रहवासी

Mon May 11 , 2026
इंदौर: अमृत योजना के तहत नगर निगम द्वारा जहां शहर में बेहतर जलापूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, वहीं कई क्षेत्रों में जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है. शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं. स्थिति यह है कि लोगों […]

You May Like