एक ही परिसर के दो घरों में चोरी, गहने और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश

इंदौर:गांधीनगर के सतपुड़ा परिसर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 35 हजार रुपए नकद चुरा लिए. एक घर की अलमारी का ताला खोलकर सामान निकाला गया, जबकि दूसरे घर का ताला तोड़कर वारदात की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.सतपुड़ा परिसर निवासी अंजली करनदीकर उम्र 28 साल ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की दोपहर से शाम के बीच वह घर पर नहीं थीं. इसी दौरान बदमाश अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखा पर्स ले गए.

पर्स में सोने की एक चेन, दो चांदी की चेन, दो जोड़ी चांदी की तोड़ियां, चांदी का सिक्का, पायल, बच्चे के तीन जोड़ी चांदी के कड़े और 15 हजार रुपए रखे थे. इसके बाद चोरों ने सामने रहने वाले कमलकिशोर नागर उम्र 49 साल के फ्लैट का ताला तोड़ा. वहां लोहे की अलमारी में रखे डिब्बे से सोने की दो बालियां, एक सोने का लौंग, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए. दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जांच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है

Next Post

रेकजानेस रिज में 5.0 तीव्रता का भूकंप

Sun Sep 20 , 2026
रेकजाविक, 20 सितंबर (वार्ता) आइसलैंड के तट के दक्षिण में मौजूद जलमग्न पर्वत शृंखला मिड-एटलांटिक रेंज के रेकजानेस रिज में शनिवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी है। भूकंप रात 8.24 बजे आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था […]

You May Like