रेकजाविक, 20 सितंबर (वार्ता) आइसलैंड के तट के दक्षिण में मौजूद जलमग्न पर्वत शृंखला मिड-एटलांटिक रेंज के रेकजानेस रिज में शनिवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी है।
भूकंप रात 8.24 बजे आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और शुरुआती तौर पर इसकी स्थिति 57.24 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 33.55 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर बताई गई थी।

