इंदौर: शहर में साइलेंट हार्ट अटैक के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सुबह करीब 7:30 बजे घटित हुई, जब होटल सयाजी के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने पहुंचे व्यक्ति को अचानक साइलेंट अटैक आ गया.मृतक की पहचान 45 वर्षीय सोदानसिंह पिता फूलसिंह परमार निवासी सिंगापुर टाउनशिप के रूप में हुई है.
वे अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा रहे थे, तभी अचानक उन्हें सीने में तकलीफ हुई और वे वहीं गिर पड़े. पंप कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है. प्रारंभिक जांच में इसे साइलेंट कार्डियक अटैक बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
