बड़वारा पुलिस की कार्रवाई, सरकारी धान चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

बड़वारा। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में बड़वारा पुलिस ने सरकारी धान चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।

क्या था मामला?

दिनांक 31 दिसंबर 2025 को फरियादी अमित तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 दिसंबर की रात ग्राम अमाड़ी स्थित ‘आरो वेयर हाउस’ शासकीय धान खरीदी केंद्र से अज्ञात चोरों ने 42 बोरी धान (कीमत लगभग 40,000 रुपये) पार कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के.के. पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 मुख्य आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन्होंने चोरी की धान एक अन्य व्यक्ति को बेची थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

अर्जुन कुशवाहा (20 वर्ष), प्रेमचंद कुशवाहा (37 वर्ष), लाल गोविंद कुशवाहा (25 वर्ष), पिंटू सेन (28 वर्ष), आशीष शर्मा (33 वर्ष), (खरीददार) समस्त आरोपी मझगवां निवासी हैं।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई धान बरामद कर ली है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन (MP 21 G 3258) भी जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और डीएसपी मुख्यालय श्रीमती उषा राय का विशेष मार्गदर्शन रहा।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने राजराजेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

Thu Jan 1 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गुरुवार को खंडवा जिले के मोरटक्का में नर्मदा नदी के तट पर स्थित श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सपरिवार दर्शन कर पूजा अर्चना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like