जोमेल वारिकन की घातक गेंदबाजी पाकिस्तान 157 रन पर ढ़ेर

मुल्तान 19 जनवरी (वार्ता) जोमेल वारिकन (32 रन देकर सात विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को पाकिस्तान को दूसरी पारी में 157 के स्कोर पर समेट दिया। गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य मिला है।

आज यहां पाकिस्तान ने कल के दूसरी पारी में तीन विकेट 109 रन के आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में सऊद शकील (दो) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें वारिकन ने ग्रीव्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद वारिकन ने मोहम्मद रिजवान(दो) को भी अपना शिकार बना लिया। बल्लेबाजी करने आये आगा सलमान ने कामरान गुलाम के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 38वें ओवर में वॉरिकन ने कामरान गुलाम (27) को आउटकर पाकिस्तान को छठा झटका दिया। नोमान अली (दो), साजिद खान (पांच), खुर्रम शहजाद (शून्य) पर आउट हुये। 47वें ओवर में गुडाकेश मोती ने आगा सलमान (14) को आउटकर 157 के स्कोर पर पाकिस्तान की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के आाधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 251रनों का लक्ष्य मिला।

वेस्टइंडीज की ओर जोमेल वारिकन ने 18 ओवरों में 32 रन देकर सात विकेट लिये।

पाकिस्तान ने पहली पारी में 230 रन बनाये थे। वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी 137 के स्कोर पर सिमट गई थी।

Next Post

छोटे शहरों में स्टार्टअप में आधे से अधिक का नेतृत्व कर रही है बेटियां: मोदी

Sun Jan 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि नगालैंड जैसे राज्य में पिछले साल स्टार्टअप के पंजीयन में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है और छोटे शहरों में स्टार्टअप में से आधे से ज्यादा का नेतृत्व बेटियां कर रही हैं। श्री मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित […]

You May Like