रक्षाबंधन से पहले महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शक्कर बांटकर जताया विरोध

शाजापुर, रक्षाबंधन से पहले बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 27 अगस्त 2026 की शाम शाजापुर में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से रैली निकाली। रैली बस स्टैंड, नई सड़क होते हुए आजाद चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारी हाथों में शक्कर की थैली और चम्मच लिए हुए थे। रास्ते में लोगों को शक्कर बांटकर उन्होंने बढ़ी कीमतों का विरोध जताया। कुछ कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। महिला, युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

 

प्रदर्शन के दौरान “बहुत हुई महंगाई की मार, अब नहीं मोदी सरकार”, “भाजपा के बूढ़े बैल खो गए, शक्कर पी गए तेल” और “सारे दलाल कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में” जैसे नारे लगाए गए।

 

रैली आजाद चौक पर समाप्त हुई। यहां कांग्रेस नेताओं ने नायब तहसीलदार और कोतवाली टीआई को बढ़ी हुई शक्कर की कीमतों के विरोध में शक्कर देने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने लेने से इनकार कर दिया।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि त्योहार के समय महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। खोपरे का गोला लगभग 500 रुपये किलो, शक्कर 72 रुपये किलो और मिठाई 500 रुपये किलो से कम नहीं मिल रही है। सामान्य राखी की कीमत भी 200 रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बहनों को 1,200 रुपये दे रही है, लेकिन महंगाई के जरिए परिवारों से हजारों रुपये वापस लिए जा रहे हैं।

Next Post

अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Thu Aug 27 , 2026
अमरकंटक, मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-2 बराती स्थित हुडको आवास इन दिनों अपनी बदहाली और जर्जर स्थिति के कारण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ हैं । वर्ष 1988-89 में तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) द्वारा निर्मित इन आवासों की […]

You May Like

Play sound