सिडनी में गोलीबारी में 20 लोग घायल

सिडनी, 06 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को हुयी गोलीबारी में कम से कम 20 लोग घायल हो गए जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन अन्य मामूली रूप से घायल हैं और 16 लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया।

बयान में आगे कहा गया है कि किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले पश्चिमी सिडनी में लगभग 100 गोलियां चलाने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी अंधाधुंध थी और पुलिस की गाड़ियों सहित गुज़रते वाहनों को निशाना बनाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया स्थित रूसी दूतावास ने संवाद समिति रिया नोवोस्ती को बताया कि सिडनी में हुयी गोलीबारी की घटना से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी रूसी नागरिक ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

 

Next Post

भारत ने मिश्रित टीम अभियान की शानदार शुरुआत की, नेपाल को हराया

Mon Oct 6 , 2025
गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (वार्ता) मेजबान भारत ने सोमवार को यहां नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में शुरू हुई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 के पहले दिन ग्रुप-एच के एक रोमांचक मुकाबले में पड़ोसी देश नेपाल पर शानदार जीत के साथ सुहांदिनाता कप के लिए अपने मिश्रित टीम अभियान की विजयी शुरुआत […]

You May Like