नशे का कारोबार: तीन महीने में 50 पैडलर गिरफ्तार

इंदौर: शहर में ड्रग्स का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी पुष्टि क्राइम ब्रांच की हालिया कार्रवाई से हुई है. पिछले तीन महीनों में पुलिस ने 50 ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार कर नशे की बड़ी खेप जब्त की है.

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों की सूची चौंकाने वाली है, 500 ग्राम ब्राउन शुगर, 500 ग्राम एमडी ड्रग्स, 28 किलो गांजा, 5000 बोतल कोडिन सिरप, 9 लाख एल्प्राजोलम की गोलियां इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि शहर में एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजे की भारी मांग है.

राज्यों से आ रही नशे की खेप जैसे ब्राउन शुगर: राजस्थान से, एमडी ड्रग्स: मुंबई, दिल्ली और राजस्थान से, सिंथेटिक ड्रग्स भोपाल से, गांजा धार, खरगोन, उज्जैन और देवास से. पहले तस्कर जंगलों और नालों में स्वतः उगने वाले गांजे को लाकर बेचते थे, लेकिन अब संगठित रूप से इसकी खेती की जा रही है.

कई बार कपास के खेतों के बीच छिपाकर गांजे की खेती की जाती है, जिसे पुलिस ने जब्त भी किया है. हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने मध्यप्रदेश बॉर्डर के एक गांव में छापा मारकर गांजे की भारी खेप बरामद की थी. इसके बाद क्राईम ब्रांच भी ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कार्रवाई में जुट गई है

Next Post

48 घंटे में खुलासा CCTV फुटेज से पकडे गए हत्याकांड के 9 आरोपी

Thu Apr 17 , 2025
इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र में मामुली टक्कर के बाद हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में खुडैल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 48 घंटे में सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में सात नाबालिग है. पुलिस आरोपियों […]

You May Like