भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के पूर्व संघचालक और देवपुत्र समाचार पत्रिका के संस्थापक कृष्ण कुमार अष्ठाना के अवसान पर शोक व्यक्त किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अष्ठाना ने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा की साहित्यिक धरोहर को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी पुस्तकें, वार्ताएं और आलेख अविस्मरणीय रहेंगे। उनका योगदान हमें सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वे इंदौर क्षेत्र के निवासी थे।
Next Post
नदी में स्नान करने आया युवक डूबा, तलाश जारी
Tue Jan 14 , 2025
नरसिंहपुर, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी के सांकलघाट पर आज स्नान करने पहुंचा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने डूबे हुए युवक के साथी योगेश के हवाले […]

You May Like
-
5 months ago
मेजर ने बुजुर्ग को पीटा पुलिस ने किया केस दर्ज
