तुकोगंज में सहायक निर्देशक के घर चोरी की कोशिश नाकाम

इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र कि फिल्म इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के रूप में काम करने वाली युवती के घर चोरी की कोशिश करने वाले दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए. आरोपियों ने इंदौर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गुब्बारे बेचने का बहाना अपनाने की बात कबूली है.थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि विश्राम कॉलोनी निवासी स्नेहा अग्रवाल ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी.

स्नेहा मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सहायक निर्देशक के तौर पर काम करती हैं और मां सुलोचना के साथ अकेली रहती हैं. बुधवार तड़के करीब 4:20 बजे स्नेहा को कमरे में आहट सुनाई दी. उठकर देखा तो एक व्यक्ति अलमारी के पास और दूसरा दरवाजे पर खड़ा था. स्नेहा ने शोर मचाकर मदद बुलाने की कोशिश की तो बदमाशों में से एक ने पेचकस से हमला करने का प्रयास किया.

स्नेहा किसी तरह बाहर भागीं, तब आरोपी खिड़की के रास्ते से फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और मंदसौर के सुवासरा में रहने वाले बिन्नी पारदी और कालू पारदी को गिरफ्तार किया. उनके पास से पेचकस और अन्य औजार भी जब्त किए हैं. पुलिस पूछताछ में दोनों ने कई और वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Next Post

मुसाखेड़ी में युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Fri Sep 12 , 2025
इंदौर: मुसाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है. युवती ने आरोप लगाया कि उसे विगत 15 दिनों से लगातार परेशान किया जा रहा था. शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पकड़ा गया और उसे आजाद नगर पुलिस के […]

You May Like