इंदौर: मुसाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है. युवती ने आरोप लगाया कि उसे विगत 15 दिनों से लगातार परेशान किया जा रहा था. शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को पकड़ा गया और उसे आजाद नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
श्रीराजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित अपनी टीम के साथ युवती से मिलने पहुंचे. युवती ने उन्हें बताया कि आरोपी शादाब अली निवासी सेमलपानी, नसरुल्लागंज, अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था. इसके बाद करणी सेना कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
आजाद नगर पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है. इधर, करणी सेना ने मामले पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
