रेलवे कॉलोनी में लगा है निशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर

ग्वालियर: खेल युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग और एनआरसी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी तानसेन रोड पर निशुल्क ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर में आज क्षेत्रीय पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ग्राउंड पर उपस्थित हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें अच्छे खिलाड़ी बनने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एन आई एस हॉकी कोच फिरोज खान, दीपक बाथम और रियाजुद्दीन अजय नामदेव, देवेंद्र बाथम, मेहराजुद्दीन कुरैशी, दिलशाद खान एवं खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित थे। शिविर में खिलाड़ियों को प्रतिदिन फल वितरण किये जा रहे है।

Next Post

डेढ़ महीने से अधूरी पड़ी सड़क, गंदगी के बीच जीने को मजबूर वार्डवासी

Mon May 25 , 2026
जबलपुर: शहर के संत रविदास वार्ड क्रमांक 75 के ब्लॉक 22 में अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य पिछले डेढ़ महीने से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को रोजाना […]

You May Like