कैलारस नगर परिषद के उपाध्यक्ष पति अशोक राणावत ने गोली मारकर की खुदकुशी

मुरैना: कैलारस नगर परिषद के उपाध्यक्ष पति अशोक राणावत (पत्नि सीमा राणावत) ने अधिया बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।58 वर्षीय पार्षद का खून से लथपथ शव ब्रजगढ़ी रोड फार्म हाउस पर मिला। उनका तोमर गली के निवास है। वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलारस भी रहे थे। आत्महत्या से पहले अशोक राणावत नगर परिषद के व्हाट्सऐप ग्रुप पर संदेश भेजकर सभी पार्षदों से किसी भी गलती के लिए माफी मांगी।

उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों को भी संदेश भेजा, जिसमें बच्चों का ख्याल रखने की अनुरोध किया गया था। जानकारी के अनुसार, जिस बंदूक से आत्महत्या की गई, वह अवैध है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

SAFE CLICK 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

Sun Jul 5 , 2026
इंदौर:साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रविवार सुबह SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। छह किलोमीटर लंबी मैराथन में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग […]

You May Like