SAFE CLICK 2.0 मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

इंदौर:साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रविवार सुबह SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। छह किलोमीटर लंबी मैराथन में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागी नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, नवलखा और भंवरकुआं चौराहे होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचे।

Next Post

थाने के सामने युवक ने खुद पर डीजल डाल लगाई आग

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाने के ठीक सामने आज एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस […]

You May Like