थाने के सामने युवक ने खुद पर डीजल डाल लगाई आग

जबलपुर: माढ़ोताल थाने के ठीक सामने आज एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
माढ़ोताल सीएसपी बी. एस. गोठरिया से मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने थाने के सामने पहुँचकर खुद पर डीजल छिड़ककर अचानक आग लगा ली। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।हालांकि, क्षेत्र में यह चर्चा है कि खौफनाक आत्मघाती कदम उठाने वाले गंगाराम निवासी प्रभात नगर का किसी मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से असंतुष्ट और नाराज चल रहा था।

Next Post

बाथरूम में फंदे पर मिली विवाहिता, मायके पक्ष बोला प्रताड़ना ने ली जान

Sun Jul 5 , 2026
आमला: नगर के तहसीलदार चाल क्षेत्र में साहूकार परिवार की बड़ी बहू रंजिता ने अपने घर के बाथरूम में शॉवर के पाइप से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार जब रंजिता करीब 45 मिनट तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया गया। अंदर से कोई जवाब […]

You May Like