सिंगरौली: कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक डंफर को बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
जांच के दौरान पाया गया कि डंफर क्रमांक MP17G0897 में लोड गिट्टी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अभिवहन पास मौजूद नहीं था। खनिज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। जप्त डंफर को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कोतवाली माड़ा परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जप्त वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
