भाजपा कार्यकर्ताओं को समायोजित करेंगे सत्ता और संगठन में

सियासत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के साथ संगठन पर भी फोकस करते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि सरकार के हर फैसले का फायदा संगठन को मिले. इस दृष्टि से पिछले दिनों मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि दीनदयाल अंत्योदय समितियां और जिला योजना समितियां को एक्टिवेट किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री जल दूत योजना भी क्रियान्वित करने वाले हैं जिसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा.

इसके साथ ही मंडल समितियों के माध्यम से भी मैदानी कार्यकर्ताओं को संगठन में जवाबदारी दी जाएगी. मंडलों के गठन के लिए पिछले दिनों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने इंदौर का दौरा किया था. दो दिन पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी इंदौर में थे. उन्होंने इंदौर जिले के प्रमुख नेताओं के अलावा पार्षदों की भी बैठक ली.

सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही भाजपा जिला और मंडल कार्यकारिणी का गठन करेगी. प्रदेश में भाजपा के संगठन के हिसाब से 62 जिले और 1068 मंडल हैं. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में सत्ता और संगठन में हजारों कार्यकर्ताओं को एडजस्ट कर उन्हें भाजपा राजनीति की मुख्य धारा में लाएंगे. मुख्यमंत्री जल संरक्षण के लिए जो योजना ला रहे हैं उसमें हर ग्राम पंचायत से 2-3 लोगों का चयन किया जाएगा. उन्हें जल दूत बनाया जाएगा. कुल मिलाकर जल दूत योजना और अन्य योजनाओं के कारण हजारों भाजपा कार्यकर्ता सत्ता और संगठन में एडजस्ट होंगे.

Next Post

सागर में ईदगाह पर पढ़ी गई नमाज

Mon Mar 31 , 2025
सागर: ईद के अवसर पर भोपाल रोड स्थित लेहदरा के पास ईदगाह पर नमाज की गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like