एसटीआर की टीम ने पांच हाथियों की मदद से तेंदुए को किया ट्रेंक्यूलाइज़

सारनी।भौंरा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को एसटीआर की टीम ने अंततः 24 घण्टे की मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया है।फिलहाल एसटीआर की टीम तेंदुए को लेकर रवाना हो गई है,जिसके बाद भौंरा क्षेत्र के ग्रामीणो ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार की शाम चार वर्षीय आर्यन अपने पिता अनिल के साथ शौच को निकला था तभी आर्यन पर अचानक हमला कर दिया था जिससे उसकी गर्दन में नाखून लगने से गहरे घाव बन गए थे।आर्यन को पहले बैतूल ओर फिर भोपाल रेफर किया गया था जंहा उसका इलाज जारी है।

एसटीआर के सहायक संचालक विनोद वर्मा ने बताया कि इस तेंदुए को पहले कुछ महीने पहले पिपरिया क्षेत्र से पकड़ा था जब यह छोटा बच्चा था चूंकि यह छोटा बच्चा था टी जंगल के अंदर अपने आप को सैटल नही कर पाया पिछले तीन महीने से यह भौंरा के आसपास लोगों को मे दहशत का माहौल था। इसी दहशत की वजह से गांव में एक घटना भी घटी। इस लेपर्ड को पकड़ने हमारी एसटीआर की टीम,एसटीआर के डॉक्टर्स की टीम,भौरा का स्टाफ की मौजूदगी में ट्रेंक्यूलाइज़ कर पकड़ने सफलता पाई है हालांकि एक बार पहले भी प्रयास किये जा चुके है लेकिन इस बार पांच प्रशिक्षित हाथियों ओर डॉक्टर्स की निगरानी में तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज़ कर पकड़ लिया गया है।

 

Next Post

बैतूल के टॉपर्स विद्यार्थियों का हैदराबाद भ्रमण

Wed Jan 21 , 2026
सारनी। जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के टॉपर्स विद्यार्थियों को हैदराबाद भ्रमण के लिए चयनित किया गया है। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता में सुधार, शिक्षक गुणवत्ता में वृद्धि और विषयगत समझ को सुदृद्ध करना है।इस भ्रमण में बैतूल जिले के 10 […]

You May Like