बैतूल के टॉपर्स विद्यार्थियों का हैदराबाद भ्रमण

सारनी। जिला शिक्षा केन्द्र बैतूल द्वारा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के टॉपर्स विद्यार्थियों को हैदराबाद भ्रमण के लिए चयनित किया गया है। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता में सुधार, शिक्षक गुणवत्ता में वृद्धि और विषयगत समझ को सुदृद्ध करना है।इस भ्रमण में बैतूल जिले के 10 टॉपर्स विद्यार्थी और दो नोडल शिक्षक शामिल होंगे। विद्यार्थियों का चयन बेसलाइन असेसमेंट के आधार पर किया गया है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को हैदराबाद के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों को अपने साथ आवश्यक वस्तुएं जैसे कि आवश्यक दवाएं,मौसम अनुसार गर्म कपड़े,स्पोर्ट्स शूज, तीन जोड़ी मोजे और अपनी एवं अपने पालक के आधारकार्ड की फोटोकॉपी लेनी होगी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा का दायित्व उनके स्वयं का होगा।

नोडल शिक्षक प्रेमलाल राक्षे और हर्षा पाटिल विद्यार्थियों के साथ भ्रमण में शामिल होंगे। भ्रमण 19 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक चलेगा।

Next Post

रेल कर्मचारियों के हित में अहम फैसले, बच्चों की पढ़ाई व दिव्यांग सहायता को मिली मंजूरी

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की मंगलवार को आयोजित बैठक में रेल कारखानों और मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, दिव्यांग कर्मचारियों एवं आश्रितों को सहयोग तथा मंडलवार भ्रमण जैसी मांगें संघ […]

You May Like