पारिवारिक फैशन शो में दिखी देश के अनेक प्रांतों की सांस्कृतिक झलक

ग्वालियर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा जैन छात्रावास में पारिवारिक फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने तमिल, गुजराती, बंगाली एवं राजस्थानी सहित विभिन्न प्रांतों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।

फैशन शो की निर्णायक इंदौर की नीता धवल जैन थीं। मधु जैन एवं नीता जैन के निर्देशन में आयोजित इस फैशन शो में संस्था के लगभग 20 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मां-बेटी, पति-पत्नी, सास-बहू, ननद-भाभी सहित पूरे परिवारों ने विभिन्न प्रांतों की पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति की विविधता को जीवंत किया।

*इन्होने लिया भाग*

कार्यक्रम में छाया जैन एवं नैन्सी जैन (माँ-बेटी), श्रुति जैन एवं करिश्मा जैन (ननद-भाभी), मानवी जैन एवं किया जैन (माँ-बेटी), आशीष जैन, शिल्पी जैन, सौम्य जैन, आरवी जैन (पूर्ण परिवार), निशा जैन, नितिन जैन एवं अर्यमान जैन (माँ-बेटा); हेमा जैन एवं मानवी जैन (माँ-बेटी), मंजू जैन, निशी जैन एवं समकित जैन (सास-बहू एवं बेटा), काजल जैन, युवांश जैन एवं सूर्यांश जैन (माँ-बेटे), हिमांशु जैन, सुरभि जैन, पूर्णिका जैन, अरुण जैन एवं रंजना जैन (पूर्ण परिवार, दादा-दादी सहित); मासूम जैन एवं खुशी जैन (ननद-भाभी), सिकंदर कंपू; जयदीप जैन, प्रियंका जैन, मानवी जैन एवं अदम्य जैन (पूर्ण परिवार); पूनम जैन एवं सारिका जैन (ननद-भाभी), भानु जैन, सीमा जैन, सोमेश जैन शिवानी जैन (परिवार); प्रीति जैन एवं प्रिविका जैन (माँ-बेटी), शिवानी जैन एवं निशिका जैन (माँ-बेटी), अभिषेक जैन, अंकी जैन, मोक्षिका जैन एवं भाव्यम जैन (पूर्ण परिवार); सीमा जैन एवं श्वेता जैन (ननद-भाभी), ने भाग लिया। फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों की आकर्षक वेशभूषा, शानदार नृत्य और पारिवारिक सहभागिता ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

*यह रहे विजेता-*

प्रथम विजेता हरीश जैन अंशिल जैन, द्वितीय विजेता मंजू जैन एवं निशी जैन, तृतीय विजेता जयदीप जैन, प्रियंका जैन, मंदवी जैन एवं अदम्य जैन रहे !

*यह रहे विशेष रूप से उपस्थित*

जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी जैन, रीजन सचिव एडवोकेट आशीष जैन, अनिल शाह, पारस जैन, अनिल जैन, मुकेश जैन, संजय चौधरी, शीतल जैन , अम्बरीश जैन, रश्मि जैन, ग्रेटर ग्वालियर अध्यक्ष आशीष जैन, सचिव अमित भंडारी, कोषाध्यक्ष रूपेश जैन, गगन जैन, अमित रोमी, अभिषेक जैन एवं कपिल जैन, पलाश जैन विशेष रूप से उपस्थित थे!

Next Post

जावद कॉलेज में बी.कॉम. के 40 से अधिक छात्रों के परिणाम पर सवाल, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन 

Tue Aug 11 , 2026
नीमच / जावद। महात्मा गांधी कॉलेज जावद में बी.कॉम. प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद सामने आया है। 40 से अधिक विद्यार्थियों को इंग्लिश लैंग्वेज और कॉस्ट अकाउंटिंग विषय में शून्य अंक मिलने का मामला सामने आने के बाद छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध […]

You May Like