नशे में घिर रहा शहर, वायरल वीडियो से खुली पोल,जांच में जुटी पुलिस


इंदौर:देवी अहिल्या की नगरी और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली इस सांस्कृतिक नगरी में अब नशे का जहर तेजी से फैलता जा रहा है. ताजा मामला सुपर कॉरिडोर ब्रिज का है, जहां कुछ युवतियों और युवकों का गांजा पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है.

वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि चार युवतियां और कुछ युवक सुपर कॉरिडोर के ब्रिज की मुंडेर पर बैठकर चिलम में गांजा भरते और पीकर हर एक शे को धूंए में उड़ाते नजर आ रहे है. वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती चिलम भरती है, और धूंए का छल्ला हवा में उड़ाती है, वहीं एक युवक उसे माचिस से सुलगाता दिख रहा है. वीडियो में बातचीत के दौरान ये छात्राएं सुखलिया क्षेत्र के एक स्कूल की बताई गई हैं.

उनके साथ मौजूद युवक कथित तौर पर ‘स्थाई नशेड़ी’ हैं, जिनके साथ मिलकर यह पूरी ‘गांजा पार्टी’ रची गई. अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवतियों व युवकों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है. मामले में एरोड्रम थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है, उसके आधार पर युवक व युवती की भी पहचान की जा रही हैं, जल्द ही इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

क्या इंदौर बन रहा है नशे का नया अड्डा
इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि क्या इंदौर अब ‘उड़ता पंजाब’ की तर्ज पर ‘उड़ता इंदौर’ बनता जा रहा है? जब स्कूल-कॉलेज की छात्राएं गांजा पीती कैमरे में कैद हों और पुलिस सूचना के बाद भी निष्क्रिय बनी रहे, तो यह चिंता का विषय है. नशे की गिरफ्त में आती युवा पीढ़ी, सोशल मीडिया पर उसका खुलकर प्रदर्शन और प्रशासन की सुस्त प्रतिक्रिया ये तीनों संकेत कर रहे हैं कि यदि अब भी सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं.

Next Post

एनआईए ने आईएसआईएस के प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया

Sat May 17 , 2025
मुंबई, 17 मई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो फरार आरोपियों अब्दुल फैयाज शेख और तल्हा लियाकत खान को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लीपर मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों के रूप में की गई है। पुलिस के […]

You May Like