सघन वाहन चेकिंग अभियान: पटेरा पुलिस ने काटे 10 चालान, वसूला 4600 जुर्माना

दमोह. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पटेरा पुलिस द्वारा सहायक उप निरीक्षक बलदेव अहीरवाल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 चालान काटे और 4600 का जुर्माना वसूल किया.पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें. पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है.

Next Post

खाई में गिरी बाइकः तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Sat Jun 13 , 2026
सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के करियाझर जंगल में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की […]

You May Like