खाई में गिरी बाइकः तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के करियाझर जंगल में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे करियाझर के जंगल क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज गति के कारण बाइक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को निकालकर इलाज के लिए चुरहट अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल युवकों की पहचान ग्राम करियाझर निवासी जयराम सिंह, राजमणि सिंह और पवन सिंह के रूप में हुई । चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों का उपचार चुरहट अस्पताल में जारी है।

इनका कहना है-

सड़क दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक की गंभीर स्थिति के कारण उसे रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी चुरहट

Next Post

10 फीट लंबे मगरमच्छ का तालाब से रेस्क्यू ,7 महीने से थी दहशत  

Sat Jun 13 , 2026
सीधी । जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम गोडाही में पिछले सात महीनों से दहशत का कारण बने लगभग 10 फीट लंबे मगरमच्छ को शनिवार शाम को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और उसे सोन […]

You May Like