पुलिस ने जब्त की अवैध कच्ची शराब, दो गिरफ्तार

दमोह: देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित महुआ लहान जब्त कर उसका विशिष्टिकरण किया गया. मामले में दो आरोपितो को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार व टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम किल्लाई में कार्यवाही करते हुए.

आरोपित रंगलाल कुचबंदिया 30 वर्ष निवासी किल्लाई व श्रीमति प्रार्थना कुचबंदिया 40 वर्ष निवासी किल्लाई के निवास से 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ करीब 300 किलो महुआ लुहान का नस्टीकरण किया गया. आरोपितो पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है. कार्यवाही चौकी प्रभारी आनंद कुमार, प्रधान आरक्षक दीपक, आरक्षक रूपेश, महिला आरक्षक निकिता, सैनिक सुनील तिवारी व सैनिक महफूज खान का योगदान रहा

Next Post

शिवराज ने दिल्ली में किसानों की स्थिति पर आतिशी को लिखा पत्र

Thu Jan 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को केंद्र की योजनाओं को लागू कर किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए। श्री चौहान ने […]

You May Like