अनिता कोठारी बनी पश्चिमी मप्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश सचिव

आलीराजपुर। पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के प्रादेशिक चुनाव 12 मार्च को देवास में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में भोज अंचल से आलीराजपुर जिले की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनिता कोठारी को संगठन का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से माहेश्वरी समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा गया।

अनिता कोठारी लंबे समय से माहेश्वरी समाज एवं महिला संगठन की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समाजजनों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति और दिशा मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सार्थक पहल आगे बढ़ेगी।

उनकी नियुक्ति पर आलीराजपुर माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी वधु मंडल, माहेश्वरी मित्र मंडल सहित समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अनिता कोठारी प्रदेश स्तर पर समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने कहा कि माहेश्वरी महिला संगठन समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अनिता कोठारी की नियुक्ति से आलीराजपुर जिले का गौरव बढ़ा है तथा समाज की महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी।

समाजजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

Next Post

शहपुरा तहसील में रेत से भरा डम्पर जब्त

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में तहसील शहपुरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान रेत से भरा एक डम्पर जब्त कर उसे थाना चरगवां भेजा गया। जांच के दौरान चालक […]

You May Like