
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में तहसील शहपुरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान रेत से भरा एक डम्पर जब्त कर उसे थाना चरगवां भेजा गया। जांच के दौरान चालक के कथन से तथ्यों का मिलान नहीं होने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
