
जबलपुर। अनुभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहपुरा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की जांच की गई। जांच के दौरान 10 अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 10 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
