कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन

ग्वालियर। आज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने जलकेश्वर महादेव मंदिर मंदिर, थाठीपुर पर हर्षोउल्लास के साथ पुष्पबर्षा कर होली उत्सव मनाया l सर्वप्रथम भगवान परशुराम पूजन उपरान्त शशिकांत दीक्षित एवं राम मोहन त्रिपाठी ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा किये जा रहे निस्वार्थ समाज सेवा एवं जनहित कार्यो की रुपरेखा प्रस्तुत की। भिंड से आये प्रदीप दीक्षित, राजेश अवस्थी लावा, रेखा दीक्षित, योगेंद्र दीक्षित, तन्मय तिवारी ने होली एवं देशभक्ति पूर्ण कविताओं से जन समुदाय को होली के रंग और देश प्रेम के जोश से भर दिया। फाग एवं होली के गीतों पर समाज के लोगों ने जमकर डांस करते हुये आनंद उठाया। समाज की महिलाओं द्वारा होली के गीतों के साथ बच्चों ने भी मनमोहक नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में समाजसेवी जयवीर भारद्वाज, रामबाबू कटारे, महेश मुदगल, सुधा दीक्षित, केशव पांडे, राम नारायण मिश्रा, संध्या त्रिपाठी, अरविन्द तिवारी को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम का संचालन शशिकांत दीक्षित, अरविन्द तिवारी ने एवं आभार अमित दुबे ने व्यक्त किया। इस मौके पऱ राममोहन त्रिपाठी, योगेंद्र दीक्षित, श्रीमती सुधा दीक्षित, डा एमके शुक्ला, अखिलेश बाजपेई, सुधीर त्रिपाठी, अबधेश त्रिपाठी, सुधीर बाजपेई, अजीत दीक्षित, रवि त्रिपाठी, केके चतुर्वेदी, दिनेश मिश्रा, डा सत्येंद्र त्रिवेदी, आदित्य मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, अरविन्द त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Next Post

तंजिद हसन का शतक, बंगलादेश ने बनाये पांच विकेट पर 290 रन

Sun Mar 15 , 2026
मीरपुर, 15 मार्च (वार्ता) तंजिद हसन (107) और मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 48) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like

मनोरंजन