तंजिद हसन का शतक, बंगलादेश ने बनाये पांच विकेट पर 290 रन

मीरपुर, 15 मार्च (वार्ता) तंजिद हसन (107) और मो. तौहीद हृदोय (नाबाद 48) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया।

आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए सैफ हसन और तंजिद हसन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी ने सैफ हसन (36) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नजमुल शान्तो ने तंजिद हसन के साथ दूसरे विकेट लिए 53 रन जोड़े। 30वें ओवर में हारिस राउफ ने नजमुल शान्तो (27) को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

37वें ओवर में बंगलादेश का तीसरा विकेट तंजिद हसन के रूप में गिरा। हालांकि तब तक वह अपना शतक पूरा कर चुके थे। उन्हें अबरार अहमद ने आउट किया। तंजिद हसन ने 107 गेंदों में छह चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 107 रनों की पारी खेली। लिटन कुमार दास (41) और रिशाद हुसैन (शून्य) पर आउट हुये। बंगलादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 290 रनों का स्कोर बनाया। मो. तौहीद हृदोय ने 44 गेंदों में चार चौके लगाते हुए नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अफिफ हुसैन ध्रुबो पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

देशभक्ति और अनुशासन : कोलार में कांग्रेस सेवादल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेशभर में आयोजित प्रभात फेरी और ध्वज वंदन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार सुबह भोपाल के कोलार क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव की उपस्थिति रही। प्रभात फेरी सर्वधर्म से बीमा कुंज तक निकाली […]

You May Like