कमिश्नर ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

सतना :कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने रविवार को रामपुर बघेलान की उपज मंडी पहुंच कर उपार्जन केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा।इस मौके पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस भी उपस्थित रहे। कमिश्नर रीवा श्री बीएस जामोद ने रामपुर बघेलान उपज मंडी के उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की।

उन्होंने समितियों उपार्जन केंद्र संचालन कर रहे स्व सहायता समूह से कहा कि स्लॉट बुकिंग के समय अनुसार किसानों से उनकी उपज खरीदकर उसी दिन उसका इन्द्रराज करे, ताकि किसानों को उसकी उपज का मूल्य शीघ्र भुगतान किया जा सके। उन्होंने उपार्जन केंद्र से खरीदे गए गेहूं का ट्रांसपोर्टेशन भी समय पर करने के निर्देश दिए। रामपुर बघेलान मंडी में 3 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी की जा रही है।

कमिश्नर रीवा और कलेक्टर ने बचबई ग्राम पंचायत के रेऊरा स्थित सेलो उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां किसानों के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। रेऊरा सेलो से 4 स्व सहायता समूह के उपार्जन केंद्र और 3 समितियों के उपार्जन केंद्रों को संबद्ध किया गया है। उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुभाष मिश्रा, एलआर जांगड़े, जिला प्रबंधक नान पंकज बोरसे, केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक एससी गुप्ता, सहायक आयुक्त सहकारिता प्रभाकरण प्रकाश, जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन भी उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रैफिक कंट्रोल पर सेमिनार, जीरो एक्सीडेंट के लिए पोस्टर जारी

Mon May 4 , 2026
भोपाल। जैन इंजीनियर समिति, भोपाल चैप्टर द्वारा 3 मई को महाराणा प्रताप नगर स्थित होटल वाटिका में ट्रैफिक नियंत्रण विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र सिंह जैन, सचिव निकेतन सेठी, सहसचिव पंकज सांघवी (इंदौर) सहित भोपाल चैप्टर अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव इंजीनियर सुधीर मिडला […]

You May Like