भोपाल। जैन इंजीनियर समिति, भोपाल चैप्टर द्वारा 3 मई को महाराणा प्रताप नगर स्थित होटल वाटिका में ट्रैफिक नियंत्रण विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र सिंह जैन, सचिव निकेतन सेठी, सहसचिव पंकज सांघवी (इंदौर) सहित भोपाल चैप्टर अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव इंजीनियर सुधीर मिडला और कोषाध्यक्ष इंजीनियर अरुण वर्धमान सहित सदस्य उपस्थित रहे। सेमिनार में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, दुर्घटनाओं की रोकथाम और “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य पर चर्चा हुई। समिति ने शासन के सहयोग से जियो और जाने दो संदेश वाला पोस्टर जारी किया, जिसमें सुरक्षित ड्राइविंग और धैर्यपूर्ण व्यवहार पर जोर दिया गया। साथ ही संस्था द्वारा अस्पताल, आश्रम और सामाजिक सेवाओं में निरंतर योगदान का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम का समापन आभार के साथ हुआ।
