
छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अनोज पिता मंगलू उम्र 35 साल बेलखेड़ा गांव का रहने वाला है। वह सोमवार की ंषाम खेत में ट्रेंक्टर चला रहा था। इस दौरान बिजली का तार ट्रेक्टर पर गिर गया। इससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में अनोज की मौके पर ही मौत हो गई। वह उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर ंशव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
