कोतमा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

कोतमा। श्री कसौधन वैश्य समाज कोतमा द्वारा इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई, 28 अगस्त 2025, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम प्रारम्भ हुए, नगर में शोभा यात्रा निकाली गई, गीत संगीत के साथ महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी शामिल हुए

भूमिपूजन और प्रतिमा स्थापना

राजस्थान से लाई गई महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए वार्ड क्रमांक 06 स्थित पीपल चौक पर भूमि पूजन का स्थान चयन किया गया यह पूजन नगरपालिका अध्यक्ष अजय सर्राफ और वार्ड पार्षद श्रीमती राजकली सोनी के कर-कमलों से संपन्न होना तय हुआ

शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

भूमिपूजन और पूजन-अर्चन के बाद महर्षि कश्यप की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, शोभायात्रा का समापन मंगल भवन, कोतमा में हुआ, जहां विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया

Next Post

ननि बैठक: डोर टू डोर कचरा शुल्क और नामकरण पर सहमति, 11 प्रस्तावों को मंजूरी

Thu Aug 28 , 2025
रीवा। नगर पालिक निगम का 15 वां साधारण सम्मिलन गुरूवार को निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय के अध्यक्षता में हुआ. जिसमें 18 प्रस्ताव रखे गये, नोकझोक और सुझाव के साथ 11 प्रस्तावो पर स्वीकृत की मोहर लगी. तो वही कई प्रस्ताव पुर्नविचार के लिये सहमति बनी. पीएम आवास को लेकर पार्षद […]

You May Like

Play sound