भारतीय दिग्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराकर पीडी चैंपियंस ट्रॉफी जीती

नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) योगेन्द्र (73), माजिद (33) के बाद राधिका प्रसाद (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इंग्लैंड को 79 रनों से हराकर टी-20 पीडी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

भारतीय टीम के 197 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं खेल सके। इंग्लैंड की ओर से हैमंड ने सबसे अधिक 35 गेंदों पर 35 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्‍लैंड टीम को 19.2 ओवर में 118 रन पर समेट कर मुकाबला 79 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम की ओर से राधिका प्रसाद ने चार विकेट लिये।

आज विक्रांत केनी की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में योगेन्द्र ने 40 गेंदों में (73), माजिद 19 गेंदों पर (नाबाद 33) की बेहतरी पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में रन 197 का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से हैमंड ने दो विकेट लिये।

 

Next Post

जब बेटियों को बचाएंगे और पढ़ाएंगे तभी हम विश्वगुरु बन पाएंगे

Tue Jan 21 , 2025
ग्वालियर। जब बेटियों को बचाएंगे और पढ़ाएंगे तभी हम विश्वगुरु बन पाएंगे। यह बात माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को बतायी गयी। इस नुक्कड़ नाटक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को ध्यान में रखते हुए समाज में जागरूकता […]

You May Like

मनोरंजन