भैंसदेही सड़क दुर्घटना के बाद कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे, दो बच्चे भोपाल एम्स रैफर

बैतूल। भैंसदेही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बच्चों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर बैतूल नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने एसडीएम भैंसदेही, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने गंभीर रूप से घायल दो बच्चों और वाहन चालक को एम्स भोपाल रेफर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुर्घटना में मृत बच्ची के परिजनों को रेडक्रॉस से 25 हजार रुपये तथा गंभीर रूप से घायल बच्चों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।

एसडीएम भैंसदेही ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 15 बच्चे और एक चालक शामिल था। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे और चालक घायल हुए हैं। इनमें से 10 बच्चों और चालक को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का उपचार भैंसदेही में जारी है। प्रशासन के अनुसार यह दुर्घटना बोलेरो वाहन की टक्कर से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

एसआईआर में विसंगतियों पर उमंग सिंघार का निर्वाचन आयोग को पत्र, मतदाताओं में जताया भय-भ्रम

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के पश्चात सामने आई कथित विसंगतियों को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में कहा कि एसआईआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद […]

You May Like