
रीवा, रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा “बाबा” ने नगर निगम कन्या स्कूल में तैयार किए जा रहे भोजन के पैकेट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महापौर ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन में स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत केंद्रों में रह रहे नागरिकों को समय पर पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
